Breaking News

सड़क हादसे में 62 वर्षीय ईंट-भट्ठा कारोबारी ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव में बीते शुक्रवार दोपहर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से ईंट-भट्ठा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान प्रयागराज के जागृति अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गुरगौला गांव निवासी 62 वर्षीय अतर सिंह पुत्र भूरेलाल दरियामऊ के पास स्थित अपने ईंट-भट्ठे से सड़क पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान किशनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर पप्पू, सचिन, सोनू और अनुराग निवासी किशनपुर सवार बताए जा रहे हैं। सभी आलमपुर गेरिया चौराहे की ओर जा रहे थे।

हादसे में अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए मंझनपुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के जागृति अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अतर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रविवार शाम होगा ब्लैकआउट अभ्यास, प्रशासन ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

न्यूज़ वाणी संवाददाता, फतेहपुर। हवाई हमले और युद्धकालीन आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *