Breaking News

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, फतेहपुर में मतदाताओं को सिखाया जा रहा ईवीएम से मतदान का तरीका

न्यूज़ वाणी संवाददाता, फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और कुशलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों के बीच निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराने की पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को खागा तहसील परिसर में हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र-242 और खागा विधानसभा क्षेत्र-243 के लिए आयोजित ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जायजा लिया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने स्वयं ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया और इससे जुड़ी तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से भली-भांति परिचित कराना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी मतदाता जानकारी के अभाव में मतदान करने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान को जिला, तहसील और ग्राम स्तर तक संचालित किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक मतदान से संबंधित जानकारियां पहुंचाई जाएंगी।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ आयोजित किए जाएं। मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के उपयोग की जानकारी व्यावहारिक रूप से दी जाए, जिससे वे मतदान प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सकें और लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पुणे से घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की ट्रेन में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। पुणे से ट्रेन के जरिए घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *