Breaking News

बसपा छोड़ सपा में आए अय्यूब अहमद का पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत, सपा नेताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मो. अय्यूब अहमद रविवार को पहली बार फतेहपुर स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अय्यूब अहमद का अभिनंदन किया।

 

मो. अय्यूब अहमद ने हाल ही में लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद पहली बार जिला कार्यालय पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

सपा की विचारधारा से प्रभावित होकर लिया फैसला

 

स्वागत समारोह के दौरान अय्यूब अहमद ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार अगड़े, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है।

 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

 

2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

 

अय्यूब अहमद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीडीए को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता सपा के साथ खड़ी होगी।

 

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि अय्यूब अहमद के पार्टी में शामिल होने से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र बहादुर, बच्चा सिंह, अरुणेश पांडेय, संगीता देवी पासवान, अमित मौर्य, कुश वर्मा, सऊद अहमद, सुहैल अहमद हेमू, हीरालाल साहू, दीपक यादव, सिद्धार्थ कोरी, सुशील दोषी, शकील अकबर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रंगोली और चित्रकला से दिखी विकास की तस्वीर, खजुहा-अमौली में विधायक राजेंद्र पटेल ने किया आयोजन का अवलोकन

फतेहपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *