Breaking News

हरियाणवी फिल्म अभिनेता उत्तर कुमार से समाजसेवी आफताब मंसूरी ने की मुलाकात

न्यूज़ वाणी ब्यूरो

मंडावली (नजीबाबाद) हरियाणवी सिनेमा के चर्चित अभिनेता एवं सुपरस्टार उत्तर कुमार से आलम सराय (जालपुर) निवासी समाजसेवी आफताब मंसूरी ने अमरोहा स्थित उनके फार्म हाउस पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं फिल्मी गतिविधियों को लेकर बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान जानकारी सामने आई कि आने वाले समय में उत्तर कुमार की नई फिल्म की शूटिंग ‘सुल्ताना डाकू के किले’ में की जाएगी। यह ऐतिहासिक स्थल नजीबाबाद के निकट ग्राम महावतपुर बिललौच में स्थित है।
उत्तर कुमार की आगामी फिल्म की शूटिंग क्षेत्र में होने की खबर से स्थानीय लोगों में उत्सुकता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक परिवेश को बड़े पर्दे पर देखने का अवसर मिल सकता है।
समाजसेवी आफताब मंसूरी की उत्तर कुमार से हुई मुलाकात को क्षेत्र के लोगों ने भी महत्वपूर्ण बताया। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग से स्थानीय स्तर पर फिल्म जगत से जुड़े लोगों और युवाओं को भी नई संभावनाएं मिल सकती हैं।

About NW-Editor

Check Also

कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सम्मान और इंसानियत देखने को मिली: जनाजे को देख बंद किया कारवां, डीजे बंद कर दिया रास्ता

बिजनौर। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सम्मान, सौहार्द और इंसानियत की एक बेहद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *