Breaking News

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर शनिवार की सुबह चार पहिया वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे रामपुर निवासी प्रकाश का पुत्र अरुण शनिवार सुबह करीब 10 बजे मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

खागा पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ा

फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *