Breaking News

महोबा में 3831 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ, पीएमश्री जीजीआईसी में बांटे गए स्वीकृति पत्र

महोबा। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शनिवार को छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आए हुए अतिथियों ने डीवीटी के माध्यम से सभी वर्ग के कक्षा 9 व 10 के 2044 और कक्षा 11 व 12 के 1787 कुल 3831 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राज्य स्तर पर आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जीजीआईसी के अलावा सभी शिक्षण संस्थानों में दिखाया गया।
शासन के निर्देश पर शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाचार्य सरगम खरे के कर कमलों से जिले के कक्षा 9-10 मे अनुसूचित जाति 729 सामान्य वर्ग 257 अन्य पिछड़ा वर्ग 932 अल्पसंख्यक वर्ग 126 एवं कक्षा 11-12 के अनुसूचित जाति 550 सामान्य वर्ग 157 अन्य पिछड़ा वर्ग 1017 अल्पसंख्यक वर्ग 63 के छात्र, छात्राओ को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 अक्टूबर को लोकभवन, लखनऊ से वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में लाइव प्रसारण दिखा गया। लाइव प्रशारण देखने के छात्र छात्राओं के अलावा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने मुख्यमंत्री के विचारों को सुना। सीएम ने कहा कि वे इस छात्रवृत्ति की राशि से अच्छी किताबें खरीदें और लाइब्रेरी में पढ़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है और पैसों के अभाव में किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई नहीं रुकने दी जाएगी। वर्तमान सरकार बिना किसी हस्तक्षेप या भ्रष्टाचार के पात्र विद्यार्थियों के खातों में समय पर पारदर्शी तरीके से पैसे भेज रही है।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

महोबा। झांसी-इलाहाबाद स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक राठौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *