Breaking News

खागा पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ा

फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

खागा कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 425/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया। मामले में वांछित अभियुक्त शिवमिलन पुत्र स्व. बाबूलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम तौरा, थाना सुल्तानपुर घोष को भी गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा तथा कांस्टेबल संदीप पटेल शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर शनिवार की सुबह चार पहिया वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *