फतेहपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राधानगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्रकाश में आए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का आईफोन-16 बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
राधानगर थाने में दर्ज मु0अ0सं0 226/2026, धारा 303(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान आरोपी अजय यादव पुत्र विजय सिंह यादव का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने 2 अक्टूबर को आरोपी अजय यादव निवासी सराय खालिस, थाना असोथर, हाल पता मिदियापुर बक्शूपुर, थाना राधानगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी का एक आईफोन-16 बरामद हुआ। मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र मौर्य, कांस्टेबल राकेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण उपाध्याय और शशिकांत शामिल रहे।
News Wani
