फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूपारा मजरे कसरा में मानसिक तनाव के चलते 41 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रूपारा मजरे कसरा गांव निवासी रघुवीर के पुत्र रामसनेही ने शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
News Wani
