Breaking News

महोबा में पहाड़ पर ब्लास्टिंग से ग्रामीण परेशान, घरों और खेतों तक पहुंच रहे पत्थर; डीएम से जांच की मांग

महोबा। पहाड़ पर हो रही ब्लास्टिंग को लेकर आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ब्लास्टिंग से उछलकर आने वाले पत्थरों से उनके मकान, जान माल और खेतों में लगी फसल को नुकसान होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्यापप्त है। नेगंवा रतौली गांव के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नियमानुसार पहाड़ों पर हो रही ब्लास्टिंग कराए जाने की मांग उठाई है।
जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में नेगांव रतौली गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि पहाड के पट्टाधारक नियमों के खिलाफ ब्लास्टिंग करा रहे है। तेज धमाकों के साथ बड़े बड़े पत्थर उछलकर मकानों और खेतों तक पहुंच रहे है, जिससे उनके मकान तो क्षति ग्रस्त होते ही साथ ही बाहर आने जाने वाले लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। बताया कि ब्लास्टिंग के समय परिजन बाहर खेल रहे बच्चों को अनहोनी के डर से घर में ले जाते हैं इतना ही नहीं हैवी ब्लास्टिंग के चलते बड़े-बड़े पत्थर उछलकर किसानों के खेतों में गिर रहे हैं, जिस कारण उनकी फसलें चैपट हो रही है साथ ही जानमाल का खतरा भी बना रहता है जिससे किसान खेतों पर काम करने से भी डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग से उड़ती धूल के गुबार से खेत बंजर हो रहे हैं, जमीन की उर्वरक क्षमता दिन प्रतिदिन कम हो रही है। ग्रामीणों ने उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कराने और नियम तोड़ने पर कार्रवाई की मांग की है। अर्जुन, किशन, राजेंद्र, मोहन, रामपाल, गोपाल और हुकुम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने मामले की जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

महोबा। झांसी-इलाहाबाद स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक राठौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *