Breaking News

महोबा में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

महोबा। झांसी-इलाहाबाद स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक राठौर को विजयी बनाने के उद्देश्य से आज महोबा जनपद में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जनपद महोबा के प्रभारी इंद्रपाल पटेल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा जी ने की।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, हमीरपुर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी , निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता , चरखारी विधानसभा प्रभारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन अभियान के सह-जिला संयोजक संतोष गुप्ता द्वारा किया गया।
बैठक में जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं चुनावी रणनीति के तहत जिम्मेदारी संभाल रहे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों, मतदाता संपर्क एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
महोबा जनपद में कुल 8 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर एक-एक वरिष्ठ पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक प्रभावी संपर्क, मतदाताओं से संवाद तथा चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के पक्ष में प्रभावी संगठनात्मक रणनीति तैयार कर चुनाव को मजबूती से लड़ने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

चरखारी समाधान दिवस में 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महोबा चरखारी,शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *