Breaking News

फतेहपुर में सेवा शिविरों का समापन, भिटौरा-धाता में 1,547 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

फतेहपुर। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत विकास खंड भिटौरा और धाता में आयोजित पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। दोनों विकास खंडों में पांचवें दिन करीब 1,547 लाभार्थियों ने शिविर में प्रतिभाग किया।
भिटौरा और धाता विकास खंड में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शिविर के अंतिम दिन विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी लिए गए और उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की गई।
भिटौरा में 575, धाता में 972 लाभार्थी पहुंचे
अंतिम दिन भिटौरा विकास खंड में लगभग 575 तथा धाता विकास खंड में करीब 972 लाभार्थियों ने शिविर में प्रतिभाग किया। आवास, शौचालय एवं स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लेने के लिए ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में भिटौरा एवं धाता के खंड विकास अधिकारियों के साथ अन्य खंड स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

About NW-Editor

Check Also

खागा पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ा

फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *