संवाददाता: आर.के. मनोज
सिलीगुड़ी (पश्चिम ( बंगाल ): सिलीगुड़ी शहर आज सिनेमा, कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति के एक भव्य उत्सव का साक्षी बना, जब 7वां सिलिगुड़ी इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (SISFF) 2025 का आयोजन शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। यह प्रतिष्ठित गाला अवॉर्ड गिविंग सेरेमनी रविवार, 21 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे से आरंभ होकर देर तक सिने जगत की रौनक बिखेरती रही। कार्यक्रम का आयोजन एमकेके मूविज (MKK Moviz) द्वारा जय माता दी फिल्म्स के सहयोग से किया गया। आयोजन स्थल मित्रा सम्मिलनी हॉल, एच.सी. रोड (खुदीरामपल्ली), सिलीगुड़ी को खास तौर पर सजाया गया, जहां कलाकारों, फिल्म निर्माताओं,समाजसेवियों और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। सिनेमा और सृजनात्मकता का अंतरराष्ट्रीय मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर के शॉर्ट फिल्मों के इस महोत्सव ने रचनात्मकता, कला, सामाजिक सोच और सिनेमा के नए आयामों को एक सशक्त मंच प्रदान किया।आयोजकों के अनुसार, देश-विदेश से आए अतिथियों और प्रतिभागियों की उपस्थिति इस महोत्सव की सफलता और ऊर्जा का मूल आधार रही। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य अतिथि: डॉ. एस. के. चौधरी विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour): रविंद्र जैन परोपकारी एवं समाजसेवी 7वें SISFF के मुख्य निर्णायक: अविषेक रॉय अन्य विशेष अतिथि अभिनेत्री तान्या बनर्जी करण सिंह जैन अधिवक्ता, नोटरी पब्लिक एवं राष्ट्रीय व्यंग्यकार जारा महेश्वरी ,एंकर एवं इन्फ्लुएंसर अदिति गुप्ता ,उद्यमी रूपा कुंडू ,ज्वेलरी डिजाइनर एवं उद्यमी कमल किशोर तिवारी सोशलाइट एवं उद्यमी नेतृत्व और आयोजन की सफलता इस भव्य आयोजन का कुशल नेतृत्व 7वें SISFF के प्रेसिडेंट बिनोद कुमार साह और फेस्टिवल डायरेक्टर चंदन चक्रवर्ती ने किया, जिनके मार्गदर्शन में यह वैश्विक फिल्म मंच नई पहचान और ऊंचाइयों तक पहुंचा। मीडिया कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान सभी मीडिया कर्मियों को खादा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर मंच पर सम्मानित किया गया, जो आयोजन की गरिमा और आभार भाव को दर्शाता है। सिलीगुड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह शहर अब सिर्फ व्यापारिक ही नहीं, बल्कि फिल्म, कला और रचनात्मकता का भी उभरता हुआ केंद्र बन चुका है।
News Wani
