Breaking News

जानवर को बचाने के प्रयास में बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

न्यूज़ वाणी |

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में खटौनी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित आजाद नगर मोहल्ला निवासी महेश कुमार गुप्ता का 36 वर्षीय पुत्र अभिनय उर्फ रोहित गुप्ता बाइक से घर से निकला था। जब वह खटौनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी मोहम्मद अली चला रहे थे। हादसे में अभिनय उर्फ रोहित गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोहम्मद अली घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई राहुल उर्फ अभिषेक ने बताया कि उनका भाई ईंट भट्ठे पर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

About NW-Editor

Check Also

परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे

– महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित – वार्षिक परीक्षाफल के साथ मेधावी छात्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *