Breaking News

डिप्टी सीएम से मिले बिंदकी विधायक व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष

– सीएचसी को संयुक्त चिकित्सालय के रूप में परिवर्तित किए जाने की मांग
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पत्र सौंपते बिंदकी विधायक व साथ में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष।
फतेहपुर। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस के विधायक जय कुमार सिंह जैकी व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से लखनऊ पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें दो अलग-अलग पत्र सौंपते हुए सीएचसी को संयुक्त चिकित्सालय के यप में परिवर्तित किए जाने की मांग की।
डिप्टी सीएम को सौंपे गए पत्र में विधायक व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दकी की स्वास्थ्य सेवाएं विगत कई वर्षों से क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या की अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रही है। सीएचसी वर्ष 1989 में संयुक्त चिकित्सालय के रूप में स्थापित किए जाने की योजना के अंतर्गत निर्मित हुआ था। जिसमें चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के आवास भी सम्मिलित थे परन्तु विगत समय में यह भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में ही क्रियाशील रहा है। वर्तमान में यहां पर चैबीस घंटे आपातकालीन सेवा दी जा रही है और निकटवर्ती जहानाबाद व अमौली जैसे क्षेत्रों से रेफर होकर बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनमानस की ओर से यह मांग बार-बार उठाई जाती रही है कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र को उसके मूल स्वरूप में संयुक्त चिकित्सालय के रूप में पुनः परिवर्तित किया जाए। इससे बिन्दकी तहसील के लाखों लोगों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं तहसील स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी और जिला मुख्यालय की ओर अनावश्यक रेफरल भी रोका जा सकेगा। मांग किया कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दकी को संयुक्त चिकित्सालय का दर्जा दिया जाए।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *