Breaking News

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग
– धरनास्थल पर पीड़ितों का दर्द सुनते बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी।
फतेहपुर। जनपद में ठगी के शिकार हुए जमाकर्ताओं का आंदोलन अब 20 वें महीने में प्रवेश कर चुका है। नहर कॉलोनी परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पीड़ितों का दर्द सुनने के लिए बुधवार को बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी पहुंचे। पीड़ितों ने एक ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम (बड्स एक्ट 2019) के तहत चिटफंड कंपनियों से फंसी उनकी जमा पूंजी वापस कराई जाए। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक को दिए गए ज्ञापन में आंदोलनकारियों का आरोप है कि जिलाधिकारी कार्यालय में भुगतान के लिए आवेदन पटल तो खोला गया है, लेकिन वहां भारी अनियमितताएं हो रही हैं। संगठन के अनुसार अब तक करीब 20 लाख आवेदन जमा हो चुके हैं, फिर भी न तो आवेदकों को सही रिसीविंग दी जा रही है और न ही आवेदन का क्रमांक व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया जा रहा है। इससे निवेशकों में भारी असंतोष व्याप्त है। धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले 19 महीनों से उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। कई बार अधिकारियों को लिखित रूप से शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। आंदोलनकारियों ने यह भी बताया कि नहर कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और मोबाइल टॉयलेट जैसी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस संबंध में नगर पालिका, सांसद और स्थानीय विधायक को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। संगठन ने बिंदकी विधायक से अपील करते हुए कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और सभी आवेदनों को सही ढंग से दर्ज कर निवेशकों को जल्द से जल्द भुगतान दिलाया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक सूरजदीन विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद, हरिओम प्रजापति, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, लवकेश कुमार, जगदीश, चन्द्रशेषर प्रजापति, शिवमोहन, गोरेलाल सिंह, राम प्रकाश मौर्य, सहदेव, भागीरथ आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महिला महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

– विविध कार्यक्रमों में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। फतेहपुर। डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *