Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;

पूर्व पीएम व किसान नेता की धूमधाम से मनाई जयंती

– बीकेयू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने अर्पित की श्रृद्धांजलि
गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।
फतेहपुर। किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मंगलवार को नहर कालोनी में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से पूर्व किसान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके अलावा विभिन्न पार्टी नेताओं ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शहर के नहर कालोनी में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने किसान नेता व पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान बीकेयू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि चैधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया। किसान नेता के साथ वह भारत के पांचवे प्रधानमंत्री भी रहे। जो बिना संसद भवन गए ही कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को उनके हक की लड़ाई के लिए संगठित रहने का संदेश पूर्व पीएम ने दिया है। जिनके पद चिन्हों पर आज किसान चल रहा है। मासिक बैठक की अध्यक्षता यदुनंदन आर्य ने की। युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह यादव ने कहा कि किसानों के साथ अत्याचार का क्रम आज भी नहीं टूट रहा है। किसान नेता स्व चरण सिंह ने किसानों को उनके हक दिलाने की लंबी लड़ाई लड़ी। जीवन पर्यंत किसानों को समृद्धि दिलाने का काम पूर्व पीएम ने किया है। हमें उनसे प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव राम सहाय पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र यादव, नागेन्द्र सिंह, पंकज साहू, सोलंकी सिंह, केपी सिंह, चंद्रपाल लोधी, धनंजय सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *