Breaking News

सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

– पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक ने झंडा दिखाकर किया रवाना

बिंदकी, फतेहपुर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने नगर में एक बाइक रैली निकाली। बाइक रैली का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने झंडा दिखाकर किया। बाइक रैली का शुभारंभ नगर के महरहा रोड स्थित रोडवेज बस स्टॉप परिसर से हुआ। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। अन्य पार्टी की सरकारों में कोई विकास नहीं हुआ था जबकि भाजपा सरकार में लगातार विकास हो रहा है। इसी उपलक्ष्य में यह बाइक रैली निकाली गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली नगर के गांधी चौराहा, तहसील रोड, ललौली चौराहा, मुगल रोड, खजुआ चौराहा में फाटक बाजार, बजाज गली सहित विभिन्न मार्गाे में घूमी। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विष्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, अतुल द्विवेदी, प्रवीण दीक्षित के अलावा महेंद्र साहू, रोहित कश्यप, प्रतीक शुक्ला, पंकज सोनकर, कोमल सिंह, प्रतीक शुक्ला, दीनू सविता, सजल शर्मा, विष्णु द्विवेदी, जयेंद्र चोपड़ा, दिनेश कुमार कश्यप, प्रतीक शुक्ला, सत्यम अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

भाकपा ने दलित उत्पीड़न के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

– राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उठाई मांगे – तहसील में प्रदर्शन करते भाकपा के पदाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *