कड़ाके की ठंड में विधवाओं व दिव्यांगों को बंाटे कंबल

फतेहपुर। संस्था श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर द्वारा सह संस्थापक राम गोपाल जी की नवी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। साथ ही हॉड कपाऊ जानलेवा सर्दी में पात्र वृद्धों, गरीबों, दिव्यांगों तथा विधवाओं का सम्मान कर कम्बलों का वितरण व भंडारे का आयोजन बालाजी के मंदिर ढकोली फतेहपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामगोपाल जी के चित्र में माल्यार्पण से किया गया। साथ ही बालाजी के मंदिर ढकोली फतेहपुर में ब्रह्मलीन पुजारी के चित्र में माल्यार्पण किया गया। हाड कपाऊ जानलेवा सर्दी में बचाव हेतु वृद्धों, गरीबों, दिव्यांगों तथा विधवाओं को कंबल वितरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक सीताराम यादव ने कहा कि परमात्मा सब को सब कुछ नहीं देता है कुछ लोगों को देता है तो वह यह सोच कर देता है कि अगर इनके हाथों को मजबूत करूंगा तो यह गरीब असहाय और मजबूर लोगों की मदद करेगा। जिससे हम सबको असहाय लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। वह इंसान किस काम का जो किसी के काम ना आ सके। उपाध्यक्ष डॉक्टर वकील अहमद ने कहा कि अगर कुछ पाने की हसरत है तो पहले देना सीखो इसी फार्मूले पर चलते हुए हमारी संस्था ऐसे ही विशेष लोगों की सेवा में लगा हुआ है। कहते हैं कि कुदरत अपने काम के लिए कुछ खास लोगों को चुनती हैं। किसी शायर ने कहा कि मिटा दे अपनी हस्ती को अगर कुछ मर्तबा चाहे दाना खाक में मिलकर गुलदृओदृ गुलजार होता है। अध्यक्ष स्वामी श्यामलाल कंचन जी ने कहा कि मानव सेवा की सर्वाेत्तम सेवा है। आये हुए अतिथियों व भक्तो का अभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर मनीष कुमार सिंह, राजकरण, अनुज कुमार, रमेश, अर्जुन सिंह, देशराज, हमीद, मनीष सिंह यादव, महेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, सुमन देवी, ओम लता, सावित्री, चंदा देवी, रामादेवी, चंद्रपाल, वीरेंद्र, हरिपूजन, पद्मा, छेदी चंद्र कली शीला ब्रज रानी फूल कली व कृष्ण देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया वृक्षारोपण

फतेहपुर । एनसीसी कैडेट द्वारा किया गया वृक्षारोपण । छात्रों ने पर्यावरण को बचाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *