Breaking News

सीएम से मिलकर ब्लॉक प्रमुख ने भिटौरा को विकसित करने की रखी मांग

– भृगु ऋषि की तपोस्थली है पावन धाम भिटौरा

फतेहपुर। भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। अमित तिवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि भृगु ऋषि की तपोस्थली माना जाने वाले ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्थल भिटौरा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि यह वही स्थान है जहां उत्तरवाहिनी गंगा बहती है और अमावस्या-पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए यहां एकत्र होते हैं। ब्लॉक प्रमुख ने बलखंडी घाट पर पक्का घाट और स्नानगृह निर्माण की भी मांग रखी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही हुसैनगंज-छिवलहा-कड़ा मार्ग को नहर होते हुए चंदीपुर तक जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की आवश्यकता भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। इस मौके पर रत्नेश शुक्ला और राहुल तिवारी भी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित की मांगों पर जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। कहा कि वह आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *