Breaking News

ठाणे में चलती लोकल पर टूटा पहाड़! लैंडस्लाइड का मलबा ट्रेन पर गिरा, डिब्बे में घुसा कीचड़-पत्थर, यात्री हुए घायल

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है। यहां कसार स्टेशन पर लोकल ट्रेन पर भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड का मलबा गिर गया। मलबा गिरने के कारण ट्रेन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, लैंडस्लाइड का मलबा ट्रेन के तीसरे नंबर के डिब्बे पर गिरा। डिब्बे में कीचड़ और पत्थर घुस गया। इस घटना में एक यात्री घायल भी हो गया है। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कसार स्टेशन पर हुए हादसे के बारे में जानकारी दी है। ये हादसा मंगलवार रात को तब हुआ जब एक लोकल ट्रेन ठाणे जिले में कसारा स्टेशन पर पहुंची। लोकल ट्रेन रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर कसारा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर एंट्री कर रही थी। तभी ट्रेन के एक डिब्बे पर भूस्खलन का मलबा गिर जाने से एक पुरुष यात्री घायल हो गया। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के मुताबिक, भूस्खलन उस समय हुआ, जब कसारा स्टेशन पर ट्रेन का तीसरा डिब्बा घटनास्थल से गुजर रहा था। डिब्बे के दरवाजे खुले हुए थे। इस कारण थोड़ा कीचड़ और पत्थर ट्रेन में घुस गया। आपको बता दें कि कसारा स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलवे अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कसारा स्टेशन पर ट्रेन पर भूस्खलन का मलबा गिरने के कारण हादसे में घायल हुए यात्री को स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद रेलवे के इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने ट्रैक को चेक किया और फिर 9 बजकर 35 मिनट पर ट्रैक को परिचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया गया। दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना के कारण लोकल या लंबी दूरी की रेल सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं हुआ।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र में हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत और दर्जनों घायल

  महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में उस वक्त दिल दहला देने वाला हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *