Breaking News

यूनाइटेड दल मनाएगी बाबा साहब की 135 वीं जयंती

– सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
– समीक्षा बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता।
खागा, फतेहपुर। रविवार को सबका दल यूनाइटेड जिला समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन धाता ब्लाक के चिरई गांव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लोधी व संचालन डाक्टर राधेश्याम सिंह लोधी ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चौदह अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि चिरई गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामाजिक समरसता और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं में जयंती को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष युवा सभा बबलू लोधी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद लोधी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम लोधी, गोरलाल लोधी, आनंद लोधी, योगेश लोधी, मानसिंह मौर्य, सत्यवीर लोधी, अक्षय लोधी, हरिवंश राय लोधी और पवन सिंह लोधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *