फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव निवासी 38 वर्षीय जयसिंह पुत्र शिवसिंह और 35 वर्षीय दयाराम पुत्र दिनेश शनिवार सुबह बाइक से किसी काम से जा रहे थे। तभी कस्बे के पास एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, थरियांव थाना क्षेत्र के हस्वा निवासी 40 वर्षीय अली हुसैन पुत्र परवेज बाइक से शहर आ रहे थे। इसी दौरान पुरानी तहसील के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे वह घायल हो गए।
घटनाओं की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
News Wani
