Breaking News

रक्षा सूत्र में दिखा भाई-बहन का स्नेह, सरस्वती विद्या मंदिर में छात्राओं ने आचार्यों को रक्षा सूत्र बाँध मनाया रक्षाबंधन

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने विद्यालय के आचार्य बंधुओं को रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के प्रमुख प्रेम शंकर ने रक्षाबंधन पर्व की सार्थकता और भारतीय संस्कृति में इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं है, बल्कि यह परस्पर सहयोग, सुरक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिवार के आचार्य, कर्मचारी एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। छात्राओं द्वारा आचार्यों को रक्षा सूत्र बांधने के दौरान सभी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन समारोह के साथ विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बहनों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा भैया-बहनों के बीच राखी निर्माण प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी सृजनात्मकता और कौशल का परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *