Breaking News

“नवविवाहिता के साथ दरिंदगी! तलाक के बाद पति, ससुर और देवर ने की ऐसी हरक़त, सुन लोग हुए हैरान”

उत्तराखंड के रामनगर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां निवासी महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी पति, ससुर व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से जान बचाकर अपने मायके पहुंची। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2024 फरवरी में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर थाना टांडा मोहल्ला गज्जूपुरा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में साढ़े तीन लाख रुपये नकद भी दिए थे। आरोप है कि शादी के थोड़े दिन बाद ही ससुराल वालों ने और दहेज मांगना शुरू कर दिया। कहा कि उसके परिजनों की आर्थिकता कमजोर है। जिस वजह से ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई। इसके बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया।

वहीं, पांच सितंबर 2025 को उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया। इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा। आरोप है कि पति ने उसे घर में बंधक बना दिया। इस दौरान पहले खुद पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुर, देवर व अन्य व्यक्ति ने महिला के कमरे में घुसकर दरिंदगी की। मौके पर महिला वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर थाना टांडा मोहल्ला गज्जूपुरा निवासी आरोपी पति, ससुर, देवर व अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About SaniyaFTP

Check Also

“दहेज के लिए बहू की हत्या: दवाइयां देकर ली जान, 1 करोड़ और कार की थी मांग”

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक विवाहिता को दवाइयां देकर मौत के घाट उतारने का चौंकाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *