Breaking News

“घर से बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से तोड़े हाथ-पैर”

जयपुर में बदमाशों ने एक युवक को घर से बाहर बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लोहे की रॉड से वार कर युवक के हाथ पैर तोड़ दिए। लुहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला शिवदासपुरा थाना क्षेत्र का है एसआई लेखराज ने बताया कि श्रीराम की नांगल स्थित अग्रसेन नगर निवासी आदित्य (25) पर जानलेवा हमला होने की परिजनों ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह बच्चों को ताइक्वांडो सिखाने का काम करता है। उन्होंने बताया आदित्य 12 अगस्त की शाम अपने घर पर था। शाम करीब 4 बजे परिचित विशाल माडया उसके घर आया। मेन गेट खोलने की आवाज सुनकर आदित्य बाहर आया, उसे वहां विशाल माडया खड़ा दिखा। बातचीत के बहाने विशाल उसे अपने साथ घर के बाहर रोड पर ले आया। विशाल के तीन-चार साथी लोहे की रॉड लेकर उसकी तरफ दौड़ते हुए आए। उसके कुछ समझने से पहले ही उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।एसआई ने बताया कि युवक के हाथ-पैरों पर लोहे की रॉड से वार किए, उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकले। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। रोड पर गंभीर हालत में पड़े आदित्य को परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हाथ-पैर की हड्डियां टूटने पर आदित्य का ऑपरेशन हुआ है। घर के पास लगे CCTV फुटेज में हमलावरों की करतूत कैद हो गई। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित के पिता की ओर से हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। हॉस्पिटल में एडमिट आदित्य ने बताया कि आरोपी विशाल के परिवार मेंबर को वह ताइक्वांडो सिखाता है। कुछ दिनों पहले फीस देने के लिए विशाल ने उसे मिलने बुलाया था। हम दोनों को बाइक से जाते समय 5-6 अनजान लड़कों ने रोक लिया। अनजान लड़कों ने विशाल के साथ जमकर मारपीट की। विशाल की ओर से पुलिस में गवाह बनकर बयान देने के लिए उसे कहा गया। इस पर विशाल ने उसे गवाह बनकर पुलिस में बयान देने के लिए कहा। लड़कों के नाम बताकर उसने बयान देने का मुझ पर दबाव बनाया। बयान देने से मना करने पर उसने बदला लेने की नीयत से जानलेवा हमला किया है।

About NW-Editor

Check Also

“विधवा बहू को प्रेमी संग देख भड़के ससुर-जेठ, दोनों को जिंदा जलाया—गांव में दहशत”

जयपुर के पास मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बांडोलाव गांव में अवैध संबंधों के शक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *