Breaking News

केरल में लॉरी से भिड़ी कार, 8 की मौत: मृतकों में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भी शामिल; रेस्क्यू टीम ने काटकर निकाले शव

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू इलाके में रात करीब 11:40 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार, कार तमिलनाडु नंबर की थी। इसमें सवार अधिकांश लोग डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

टक्कर के बाद कार में फंसे शव

हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थिति इतनी गंभीर थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया।

गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर जा रही थी कार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। पनंबिकुन्नू सेंटर के पास सड़क किनारे खड़ी लॉरी के पीछे कार जा टकराई। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ।

मेडिकल कॉलेज भेजे गए शव

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि लॉरी सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ी थी और कार दुर्घटना का मुख्य कारण क्या रहा।

फिलहाल पुलिस ने मृतकों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

राहुल गांधी की पसंद बताए जा रहे वेणुगोपाल, लेकिन सतीशन बने चुनौती

नई दिल्ली। केरलम में चुनाव के नतीजों को आए 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *