Breaking News

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मनाई पुण्यतिथि

– रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों ने प्रतिमा स्थल पर की सफाई
नेताजी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रेडक्रास सोसाइटी के लोग।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में आजाद हिंद फौज के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि व चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव समेत पदाधिकारियों ने पत्थरकटा स्थित उनकी प्रतिमास्थल में सफाई की तत्पश्चात माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके कृतित्व को याद किया। सभी पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, वंदेमातरम, जय हिंद, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर आजीवन सदस्य सर्वेश गुप्ता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट लालजी श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, अभिनव श्रीवास्तव, बृजकिशोर, केके सिंह, डॉ वकील अहमद, विभा मिश्रा एडवोकेट, विकास श्रीवास्तव, विकास कुमार श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, कौशल कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव प्रसून, राजेश राजन उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *