Breaking News

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल का प्रथम स्थापना दिवस मनाया

– व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प
– संगठन का स्थापना दिवस मनाते व्यापारी।
फतेहपुर। व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने अपना प्रथम स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की और भविष्य की रणनीतियों को साझा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। आज हम अपनी स्थापना का एक वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। कहने को तो एक वर्ष बहुत छोटा समय होता है, लेकिन हमारे लिए यह साल संघर्ष, सेवा और संगठन की शक्ति को पहचानने वाला रहा है। पिछले 365 दिनों में हमने सिर्फ सदस्य नहीं जोड़े, बल्कि एक परिवार बनाया है। चाहे वो रात के अंधेरे में किसी व्यापारी भाई की समस्या हो या दिन के उजाले में प्रशासन के सामने अपनी हक़ की आवाज़ बुलंद करनाकृहमारा संगठन हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा। हमने व्यापारी एकता के जिस बीज को एक साल पहले बोया था, आज वो एक नन्हे पौधे के रूप में मुस्करा रहा है। युवाओं के जोश और अनुभवी बुजुर्गों के मार्गदर्शन ने हमें वो ताकत दी है जिससे हम फतेहपुर के हर बाज़ार में एक नई पहचान बना सके हैं। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने संगठन की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए बताया कि भिटौरा बाईपास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नया संपर्क कार्यालय खोलने से व्यापारियों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव के तालमेल से संगठन लगातार फल-फूल रहा है। इस मौके पर जय किशन, श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, संदीप श्रीवास्तव, अनिल महाजन, गंगासागर, शिवप्रसाद, संजय गुप्ता, संजय सिंह, नरेश गुप्ता, अभय सोनी, वीरेंद्र लोधी, सलामत अली, भंवर सिंह, सोनू शुक्ला, सरताज, अरसलान जाफरी, समीर मिश्रा, अभिषेक साहू, विकास कश्यप, इसराइल, सोनू शुक्ला, साहिल बख्शी, राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की हुई राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक

– नए जोन व जिला प्रभारियों की घोषणा – नए जोन व जिला प्रभारियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *