Breaking News

फतेहपुर में चुनावी मशीनों की जांच शुरू, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

फतेहपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इसी क्रम में निर्वाचन अधिकारियों ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, वेबकास्टिंग और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति जांची गई।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, वेबकास्टिंग, अग्निशमन उपकरणों और लॉगबुक का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने एफएलसी से संबंधित व्यवस्थाओं को सही पाया। साथ ही ईवीएम वेयरहाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की गई। उन्हें बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत इंजीनियरों की देखरेख में ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित समय में की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), उप कृषि निदेशक एवं ईवीएम-वीवीपैट के नोडल अधिकारी सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

About NW-Editor

Check Also

राहुल गांधी पर भाजपा के आरोपों का किया विरोध, बोले—लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा जरूरी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *