Breaking News

भूमि पूजन को लेकर बीजेपी व सपा विधायक में नोंक-झोंक

– भूमि पूजन के दौरान बीजेपी व सपा विधायक के बीच होती नोंक-झोंक।
खागा, फतेहपुर। खागा से हुसैनगंज को जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ व भूमि पूजन को लेकर दो विधायकों के बीच पूजा में बैठने को लेकर कहासुनी व बहस हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के सामने ही दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच नोंक-झोक देखने को मिली। बताया जा रहा है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खागा विधानसभा क्षेत्र से हुसैनगंज के बीच सड़क निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें विभाग ने भाजपा की खागा विधायक कृष्णा पासवान और हुसैनगंज विधानसभा की सपा विधायक ऊषा मौर्य को आमंत्रित किया था। इसी बीच सड़क निर्माण के भूमि पूजन का श्रेय लेने की होड़ में बहस हो गई। खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र उनका है। वहीं सपा विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि मुझको बुलाकर अपमानित किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग इस परियोजना को अपने प्रयासों का परिणाम बता रहे हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्यक्रम बाधित रहा। मामले को शांत कराकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

About NW-Editor

Check Also

श्री बांके बिहारी मंदिर में 19 से 23 तक होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

– तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक – बैठक करते मंदिर सेवा समिति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *