Breaking News

श्री बांके बिहारी मंदिर में 19 से 23 तक होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

– तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक
– बैठक करते मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर शांतीनगर में आगामी 19 से 23 अप्रैल तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर सेवा समिति ने बैठक की। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह धार्मिक आयोजन भगवान श्री बांके बिहारी के सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य समस्त सेवादार प्रदीप गर्ग, सुशील मिश्रा एडवोकेट, मनीष गुप्ता एडवोकेट, हरिओम रस्तोगी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं अमित शिवहरे, अभिनव यादव, कविता रस्तोगी, मनोज घायल, रवि तिवारी, रिकी सरदार, धर्मेंद्र द्विवेदी, राजीव गुप्ता, विनय तिवारी, मन्नत द्विवेदी, सरोज मौर्य, कल्पना सिंह, रागिनी सिंह, बबला सोनी, अमित सोनी, सुमित द्विवेदी, संदीप मिश्रा, रमाकांत तिवारी, संजीव चौरसिया, विनोद यादव, रवि तिवारी, शालिनी गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, सूर्य प्रकाश मिश्रा, अभय गुप्ता, शिव प्रसाद मामा, संगीता द्विवेदी, अशोक यादव, विनोद गौतम सहित कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह आयोजन पूरी तरह भव्य और व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य जजमान के रूप में मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनये कुमार की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 19 अप्रैल को जल यात्रा एवं पंचांग पूजन, 20 और 21 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, 22 अप्रैल को मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण तथा 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बांके बिहारी मंदिर सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करें।

About NW-Editor

Check Also

भाकियू की बैठक में पंचायतों की बनाई रणनीति

– किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, निस्तारण की मांग – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *