Breaking News

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक के ऊपर अचानक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय रविकांत निषाद उर्फ छोटू पुत्र विपत निषाद, निवासी गज्जा का डेरा, थाना चांदपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वह ई-रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज आंधी-पानी के बीच बिजली का खंभा टूटकर उसके ऊपर जा गिरा।

हादसे में रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे पड़ोसी जनपद हमीरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रविकांत की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *