Breaking News

अमेठी में ड्राइवर महासंगठन के जिला मुख्यालय का उद्घाटन; राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद ताजदार उर्फ मुल्तान शाह के पहुंचने पर संगठन पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश दिया

शशि भूषण दूबे कंचनीय / पंकज कुमार, न्यूज़ वाणी, अमेठी।

अमेठी, 22 नवंबर। उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन ने जिले में अपनी गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। संगठन के अमेठी जिला मुख्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद ताजदार उर्फ मुल्तान शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में संगठन के जिला पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर ड्राइवरों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थापित होने से संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। अब जिले के चालक अपनी समस्याओं, अधिकारों और जरूरतों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठा सकेंगे।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य चालकों को एक मंच पर लाना, उनके बीच आपसी सहयोग बढ़ाना और जरूरत के समय उनकी आवाज बनना है। इसके साथ ही जिले में संगठन की सदस्यता बढ़ाने और अधिक से अधिक चालकों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद ताजदार उर्फ मुल्तान शाह के आगमन पर स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के साथ स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता और मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

About NW-Editor

Check Also

रिफाइंड से भरा टैंकर पलटते ही मचा हड़कंप– सड़क बनी तेल का समंदर

  अमेठी: देश में अक्सर मालवाहक वाहनों के पलटने की घटना सामने आती रहती है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *