न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा।
बांदा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर 22 नवंबर 2026 को जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान फल वितरण, श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी और खिचड़ी भोज के माध्यम से उन्हें याद किया गया। कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
जयंती कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे जिला अस्पताल बांदा में मरीजों को फल वितरित करके की गई। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इसके बाद सुबह 9 बजे वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। इस पहल के जरिए जरूरतमंदों और बुजुर्गों के प्रति सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। फल वितरण कार्यक्रम में वीरेंद्र गुप्ता बाबू ने सहयोग किया।
इसके बाद बिजलीखेड़ा स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां उनके जीवन संघर्ष, राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और आदर्शों को अपनाते हुए समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
इसी क्रम में युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने अपने कार्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसके अलावा जनपद के कई स्थानों पर दीवारी कार्यक्रम भी संपन्न हुए। जयंती के अवसर पर दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश सचिव मुमताज अली, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, सुमन दिवाकर, इमरान अली राजू, विजय करण यादव, शमीम बांदवी, रामलाल प्रजापति, महेंद्र सिंह वर्मा, राजाभैया वर्मा, अशोक गौर, दिलीप पटवा, भूपत यादव, दिनेश यादव, कमल पाल, अवध पटेल, उर्मिला वर्मा, निशा वर्मा, शगुफ्ता सिद्दीकी, प्रिंसु पटेल, आमिर खान मन्नी, मुलायम यादव ओपी, गोरेलाल वर्मा, शनि रशनिया, अशोक पांडेय, विकास सिंह, रोहित कुशवाहा, विवेक बिंदु तिवारी, दिनेश गुप्ता दादू, नासिर खान, मुशीर फारूकी, निलेश श्रीवास, अमित गुप्ता, मनीष, राजन चंदेल, पुरुषोत्तम गुप्ता, रहीस खान, महेंद्र यादव, जुगुल जाटव, आदिल हुसैन, सुरेश कश्यप, आरके समुद्र, कुतैबा जमा, अंकित दिवाकर, योगीराज मिश्रा, शाहिद बेग चांद, बउआ परिहार, मुश्ताक अहमद और नेतराम वर्मा सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया।
News Wani
