Breaking News

नरैनी में मतदाता सूची विस्तार को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक, नए वोटरों को जोड़ने पर जोर

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, नरैनी (बांदा)। नरैनी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जोड़ो अभियान-2026 को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विस्तार, नए मतदाताओं को जोड़ने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी चक्रपाणि त्रिपाठी, स्थानीय विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल सहित पार्टी के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। विशेष रूप से ऐसे युवाओं और नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं।

पदाधिकारियों ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री निर्मला गौतम ने उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों को डायरी किट, शॉल और कैलेंडर भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता के साथ मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, डीएम ने बूथों पर पहुंचकर परखी पुनरीक्षण कार्य की हकीकत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *