Breaking News

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न; नशा मुक्त युवा समाज का दिया संदेश, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ और मल्लखंभ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ग्राउंड, बांदा में संपन्न हुआ।
नशे को कहें ‘ना’, और अपने सपनों को कहें ‘हाँ’! थीम के साथ
*मेरा युवा भारत (MY Bharat), बांदा द्वारा ब्लॉक-स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
*इस प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य:

* ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना।
* युवाओं में शारीरिक फिटनेस, टीम भावना (Team Spirit) और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाना।
* नशा मुक्त और ऊर्जावान युवा समाज का निर्माण करना। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक श्री अंकित कुशवाहा जी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि में श्री सुनील सक्सेना, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार के साथ जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय जी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए प्रतियोगिताओं को हरी झंडी दिखा कर किया ।
कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ 100 मीटर, दौड़ 400 मीटर, क्षेत्रीय खेल मल्लखंभ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
खेल प्रतियोगिताओं में विजेता – वॉलीबॉल बालक वर्ग में श्री राम क्लब, बांदा विजेता रही, कप्तान संजय कुमार, कबड्डी बालक वर्ग में जे.एन.वी. तिन्दवारी विजेता रही, कप्तान शिवम, दौड़ 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम – सोनम, द्वितीय – अंशिका, तृतीय – अंजना कुशवाहा, दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम – राहुल सेन, द्वितीय – प्रशांत कुमार, तृतीय – अंश पाल, दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम – उमेश, द्वितीय – संजय, तृतीय – उत्कर्ष, दौड़ 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम – गुड़िया, द्वितीय – नंदिनी, तृतीय – रेशमा, मल्लखंभ बालक वर्ग में प्रथम – युवराज, द्वितीय – सौरभ, तृतीय – अनुराग रहे।

इस कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक की भूमिका विजय पाल यादव, हमीद खान, वेद प्रकाश, धनीराम , कमल सिंह यादव एवं सत्यनारायण श्रीवास जी ने सभी खेलों में निर्णायक की भूमिका निभाई मेरा युवा भारत, बांदा के जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय जी द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऑफिस असिस्टेंट मानसिंह, एकाउंट असिस्टेंट रवि अवस्थी मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक हर्ष नामदेव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अतर्रा में दिल दहला देने वाली घटना, 40 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, अतर्रा (बांदा)। बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे में सोमवार दोपहर एक दुखद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *