फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल करते हुए 16 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची में यूपी-112, विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक रामराज पाल को यूपी-112 से थाना औंग भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक श्याम सूरत यादव को यूपी-112 से थाना धाता में तैनाती दी गई है।
उपनिरीक्षक शालिक राम शुक्ला का थाना किशनपुर से थाना चांदपुर किया गया पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें थाना सुल्तानपुर घोष भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, प्रभारी चौकी ज्वालागंज, थाना कोतवाली नगर को उच्च न्यायालय में संबद्ध होने के कारण पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक सुमित तिवारी को प्रभारी चौकी चांदापुर, थाना किशनपुर से प्रभारी चौकी बहुआ, थाना ललौली भेजा गया है।
पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार पांडेय को प्रभारी चौकी औद्योगिक नगर, थाना मलवां, उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को प्रभारी चौकी ज्वालागंज, थाना कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक सूरज सिंह को थाना धाता तथा उपनिरीक्षक विकास कन्नौजिया को प्रभारी चौकी चांदापुर, थाना किशनपुर भेजा गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक को थाना किशनपुर, उपनिरीक्षक मनधीर सिंह को थाना धाता और उपनिरीक्षक मुकुंद जी पांडेय को थाना कल्याणपुर भेजा गया है।
थाना थरियांव में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र शुक्ला को थाना जाफरगंज से न्यायालय सुरक्षा, उपनिरीक्षक बृज बिहारी को थाना सुल्तानपुर घोष से पुलिस लाइन तथा उपनिरीक्षक विष्णु दयाल पांडेय को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
News Wani
