फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सामियाना में गुरुवार की सुबह घरेलू बिजली ठीक करते समय 30 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सामियाना गांव निवासी रवि शंकर का पुत्र सुशील कुमार गुरुवार सुबह घर की बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया।
News Wani
