Breaking News

खागा में सड़क हादसे ने छीन ली एक जिंदगी: बाइक सवार दो युवकों को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया मोड़ बहलोलपुर एलई के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदपुर सुहुरी गांव निवासी रामतीरथ का पुत्र अभिराव अपने साथी योगेंद्र कुमार पुत्र श्याम सुंदर, उम्र 28 वर्ष, के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही दोनों टिकरिया मोड़ बहलोलपुर एलई के पास पहुंचे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने अभिराव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल योगेंद्र का उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *