फतेहपुर। औंग रेलवे स्टेशन के लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन किनारे पैदल जा रहा 27 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शाखा गांव निवासी रामप्रसाद का पुत्र शिवप्रकाश चक्रवर्ती कानपुर से पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि औंग स्टेशन पर उतरने के बाद वह लघुशंका करने लगा। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और कुछ दूर जाने के बाद स्टेशन से निकल गई।
इसके बाद शिवप्रकाश रेलवे लाइन के किनारे पैदल घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
