फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। 15वें वित्त आयोग (टाइड ग्रांट) के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से नौ हापर टिपर (टाटा मैजिक) वाहनों की खरीद की गई है। इन वाहनों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर क्षेत्र में लगाया जाएगा।
नगर पालिका के अनुसार 85 लाख 49 हजार 991 रुपये की धनराशि से खरीदे गए इन वाहनों को सोमवार को नगर पालिका परिसर से पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन वाहनों के संचालन से शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार के अलावा सभासद शादाब अहमद, विनय तिवारी, अरुण कुमार यादव, अतीश पासवान, संजय श्रीवास्तव, सुशील यादव, शाबिर, पवन द्विवेदी, संतोष पटेल, गुड्डू यादव, विवेक नागर, राम सिंह पटेल, शहजाद अनवर, अयाज अहमद, मोहम्मद अहमद, रितिक पाल, आफताब अहमद और मुन्नीलाल सहित नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार गौड़, केआरओ चंद्रकार, गुलाब सिंह, स्वास्थ्य लिपिक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
News Wani
