Breaking News

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: अभिजीत दीपके पहुंचे, नारों से गूंजा प्रदर्शन स्थल

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन संविधान की मर्यादा में रहकर होगा. दीपके ने लोगों से किताब और तिरंगा लेकर आने की अपील की है. वह दिल्ली एयरपोर्ट से हाथ में डॉ अंबेडकर की आत्मकथा लेकर.  प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और पेपर लीक हैं. CJP लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.

जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ CJP का शक्ति प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन उसका पहला बड़ा ऑन-ग्राउंड आंदोलन माना जा रहा है. पार्टी का कहना है कि देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और सरकार जवाबदेही से बच रही है. CJP समर्थक ‘पीसफुल प्रोटेस्ट’ और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है और जंतर-मंतर के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. पार्टी ने समर्थकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें और अगर कोई उपद्रव करने की कोशिश करे तो उसका वीडियो बनाकर पुलिस को दें.

महाराष्ट्र में अभिजीत दीपके के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित वालुज MIDC इलाके वाले घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कदम भीड़ और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए उठाया गया है. DCP पंकज अतुलकर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल दिपके के माता-पिता घर पर नहीं हैं और उनसे संपर्क में भी नहीं हैं.

 प्रदर्शन में जंतर-मंतर पर जुटी भारी भीड़

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रोफेशनल्स और अभिभावक पहुंचे. कई लोग कॉकरोच मास्क पहनकर और हाथों में फूल लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारी कथित परीक्षा और भर्ती अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

BJP के ‘पाकिस्तानी फॉलोअर्स’ आरोप को CJP ने किया खारिज

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बीजेपी नेताओं के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि पार्टी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में बड़ी संख्या पाकिस्तान से है. CJP की ओर से कहा गया कि उनके 94% से ज्यादा फॉलोअर्स भारत से हैं. पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों बता रहे हैं?’

जंतर-मंतर पर गूंजे ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमने शिक्षा मंत्री को चुना और वहां भेजा है, उनकी सैलरी हमारे टैक्स से जाती है. उनके कार्यकाल में लाखों युवाओं का भविष्य अंधेरे में चला गया है.’ वहीं CJP संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच चुके हैं और प्रदर्शन जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

जंतर-मंतर पर पहुंचे अभिजीत दीपके, जुटने लगे प्रदर्शनकारी

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘हजारों’ लोग पहुंचने लगे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्रालय में कथित लापरवाही के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है. CJP ने पोस्ट में लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं.’

जंतर-मंतर की बजाय दिल्ली में घूमते रहे अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक CJP संस्थापक अभिजीत दिपके एयरपोर्ट से नई दिल्ली जिले में पहुंच चुके हैं, लेकिन जंतर-मंतर जाने के बजाय वह अपनी गाड़ी से रकाबगंज गुरुद्वारा और कनॉट प्लेस इलाके में घूमते रहे. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति केवल जंतर-मंतर पर दी गई है, ऐसे में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

दिल्ली पुलिस ने CJP को ‘वन टाइम एक्सेप्शन’ में दी अनुमति

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है. पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा. दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि यह अनुमति ‘वन टाइम एक्सेप्शन’ यानी एक बार के विशेष अपवाद के तौर पर दी गई है.

CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे सोनम वांगचुक

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होंगे. 59 वर्षीय वांगचुक ने पहले ही X पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया था. उन्होंने लिखा था, ‘अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब?’ वांगचुक ने कहा था कि अगर 5 जून तक हालात नहीं बदले तो वह 6 जून को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी स्थिति बिगड़ने पर किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि इसका असर लाखों युवाओं और देश के भविष्य पर पड़ता है.

एयरपोर्ट पर अभिजीत और GMR टीम के बीच बहस

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की GMR टीम के साथ काफी देर तक बहस हुई. बताया जा रहा है कि अभिजीत एयरपोर्ट पर VIP ट्रीटमेंट की मांग कर रहे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी अंदर लाने की डिमांड भी की. सूत्रों के अनुसार जब तक गाड़ी अंदर नहीं पहुंची, तब तक वह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुए. हालांकि उन्हें VIP EXIT की अनुमति नहीं मिली.

दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे दिखे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट से सामने आई पहली तस्वीरों में वह डॉ. भीमराव आंबेडकर की आत्मकथा की कॉपी हाथ में लिए नजर आए. दिल्ली पहुंचने के बाद अभिजीत ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की.

मेट्रो सेवा सामान्य रहेगी

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: सुरक्षा अलर्ट के बीच दिल्ली मेट्रो सेवा सामान्य रूप से चलती रहेगी. स्पेशल ब्रांच की टीमें हर जिले में एक्टिव हैं और पूरे प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके.

बुकिंग और सोशल मीडिया पर भी नजर

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस Ola, Uber और दूसरी प्राइवेट टैक्सी कंपनियों के संपर्क में है. जंतर-मंतर रूट पर अचानक बढ़ रही राइड बुकिंग पर नजर रखी जा रही है. वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है ताकि प्रदर्शन की आड़ में कोई माहौल खराब करने की कोशिश न कर सके.

CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, धर्मेंद्र प्रधान के घर की सुरक्षा बढ़ी

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के ऐलान से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है. इलाके में सुरक्षा का वॉकथ्रू किया गया और घर के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर 40 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात की गई हैं. दिल्ली के कई जिलों के ज्वाइंट CP, DCP, एडिशनल DCP और ACP स्तर के अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद हैं.

जंतर-मंतर पर 1000 से ज्यादा भीड़ नहीं जुट सकती

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि जंतर-मंतर पर कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकती. इसी नियम के तहत CJP को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी गई है. इस दौरान आयोजकों को कानून और सुरक्षा से जुड़े कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. वहीं इमिग्रेशन और दिल्ली पुलिस की पूछताछ प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोनम वांगचुक भी दिल्ली हवाई अड्डे पहुंच चुके हैं.

जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की सख्त शर्तें

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक जंतर-मंतर पर कानून के तहत करीब 1000 लोगों को ही प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है. इससे ज्यादा लोगों के जुटने की इजाजत नहीं है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी गई है. पुलिस ने अनुमति देते समय आयोजकों को कई नियमों और कानूनी शर्तों की औपचारिक जानकारी भी दी है. अधिकारियों ने साफ किया है कि प्रदर्शन तय दिशा-निर्देशों के तहत ही आयोजित करना होगा.

 एयरपोर्ट पर अभिजीत से पूछताछ

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: अभिजीत इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचे, जहां उनकी इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई. सभी दस्तावेजों की जांच के बाद उनके पासपोर्ट पर भारत वापसी की इमिग्रेशन स्टैंप लगाई गई. सूत्रों के मुताबिक इमिग्रेशन पूरा होते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने अभिजीत से पूछताछ शुरू कर दी. इसके बाद उन्हें इमिग्रेशन ऑफिस ले जाया गया, जहां दिल्ली पुलिस और विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि अभिजीत के जल्द एयरपोर्ट से बाहर आने की संभावना कम है. अगर पुलिस उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

सैकड़ों लोगों के जुटने की उम्मीद

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: पार्टी की प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा कि प्रदर्शन में ‘कुछ सौ लोगों’ के शामिल होने की उम्मीद है. सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुए इस संगठन के लिए यह पहला बड़ा सार्वजनिक प्रदर्शन माना जा रहा है.

दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने का दावा

CJP protest Live: CJP ने दावा किया है कि उसे प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है. पार्टी प्रवक्ताओं के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके से मुलाकात की थी, जिसके बाद प्रदर्शन की रूपरेखा तय हुई. इसी कारण प्रदर्शनकारियों से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन की बजाय सीधे जंतर-मंतर आने को कहा गया.

सुबह 10 बजे शुरू होगा प्रदर्शन

CJP protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ऐलान किया है कि उसका प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 10 बजे से दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू होगा. पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने X पर पोस्ट करते हुए समर्थकों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा.

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली हादसे की 12 तस्वीरें: नीचे लपटें, रास्ता जाम; चौथी मंजिल से कूदे लोग, घायलों को कंधों पर उठाकर दौड़े लोग

दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *