युवक की संदिग्ध मौत को लेकर थाने में दी तहरीर

  • भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की
    फतेहपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी बाकर्गंज बेलदरिया, थाना कोतवाली सदर फतेहपुर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दिनांक 02 मार्च 2026 की शाम उनके भाई को मोहल्ले के ही दो युवक घर से बुलाकर ले गए। आ- रोप है कि दोनों ने पहले उन्हें हरिहरगंज रेलवे कॉलोनी के पास ले जाकर शराब पिलाई और बाद में उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपितों ने सूचना दी कि उनका भाई रेल से कट गया है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों को घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। प्रार्थना पत्र में दोनों आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

आदर्श होली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल

– इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा करते मजबूत: राजकुमार – प्रतिभागी बच्चे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *