Breaking News

पति की बेवफाई पर एसपी से की शिकायत

– पीड़िता सरोज देवी।
खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र से एक महिला द्वारा अपने पति पर दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। ग्राम पांभीपुर निवासी सरोज देवी ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, उसके पति रंग बहादुर शहर में काम करने के बहाने रहते थे। इसी दौरान उन्होंने आशा देवी नामक महिला को अपने साथ भगा ले जाकर उससे शादी कर ली। सरोज देवी का आरोप है कि इस पूरे मामले में कुछ अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। महिला ने बताया कि उसके दो बेटियां हैं, लेकिन पति न तो घर खर्च दे रहा है और न ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई सहयोग कर रहा है। इसके विपरीत, वह दूसरी महिला के साथ रहकर परिवार की अनदेखी कर रहा है, जिससे उसे आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने 17 मार्च को थाना खागा में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे निराश होकर उसने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। सरोज देवी ने प्रशासन से अपील की है कि उसके पति और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके बच्चों को न्याय मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

महिला महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

– विविध कार्यक्रमों में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। फतेहपुर। डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *