Breaking News

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण किया जाए निस्तारण: डीएम

– बिंदकी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में बीस शिकायतें निस्तारित
बिंदकी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी।
बिन्दकी, फतेहपुर। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बिंदकी के सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के तत्वाधान में हुआ।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार शिकायतों में मौके पर जाकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक समय से निस्तारण किया जाये। कोई भी शिकायत लंबित न रहे, शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार राजस्व व पुलिस बल की सयुंक्त टीम मौके पर जाकर उसका नियमानुसार निस्तारण करे। साथ ही निस्तारण की कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतो का समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसीलदार बिन्दकी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *