बांदा।चिल्ला व पैलानी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मण्डल के साथ दौरा किया, पूरा क्षेत्र यमुना व केन नदी की बाढ़ से प्रभावित है, प्रतिनिधि मण्डल बाढ़ पीड़ितों से रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि शासन व प्रशासन से अभी तक किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिली है, हमारे घर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, बाढ़ से अनाज व सभी गृहस्थी खराब व नष्ट हो गई है और हम सभी इसी वजह से बेहद परेशानी से गुजर रहे हैं, अब हमारे पास जीविकोपार्जन के लिए संसाधन नहीं बचे हैं सभी संसाधन बाढ़ में बह या नष्ट हो गए हैं, हम सभी उत्तर प्रदेश शासन व बांदा जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि सभी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता मिलना चाहिए ताकि हम अपना जीवन यापन करने के लिए संसाधन जोड़ सकें। बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी बाढ़ पीड़ितों से रुबरु होते हुए कहा कि “हम जिला प्रशासन व शासन से यह अपेक्षा व मांग करते हैं कि अति शीघ्र बाढ़ वाले क्षेत्रों में सर्वे कराकर बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता व संसाधन उपलब्ध कराया जाए जिससे बाढ़ पीड़ितों की दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति शीघ्रता से हो सके।” बांदा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी बाढ़ पीड़ितों से रुबरु होते हुए कहा कि “बाढ़ से फसलों को भारी नुक्सान हुआ है, सभी बाढ़ पीड़ितों किसानों को फसल का मुआवजा मिलना चाहिए एवम् बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैय्या कराई जानी चाहिए।” प्रतिनिधि मण्डल में जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष तिंदवारी दानेंद्र सिंह दानी, ब्लॉक अध्यक्ष जसपुरा शैलेन्द्र सिंह शैलू, डॉ शिवम् त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार द्विवेदी मुन्ना, अशरफ उल्ला खान, उर्मिला देवी, आनन्द किशन सिंह, राजकिशोर सिंह, स्वामीदीन निषाद, उमाकांत गुप्ता, संतोष पांडेय आदि कांग्रेस जन प्रतिनिधि मण्डल में शामिल रहे।