Breaking News

अविमुक्तेश्वरानंद मामले में कांग्रेस ने पीएम को भेजा ज्ञापन

– शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की मांगी निष्पक्ष जांच
– शंकराचार्य पर दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
फतेहपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद के ऊपर यौन उत्पीड़न को लेकर न्यायालय के आदेश पर हुई एफआईआर से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। प्रस्तुत ज्ञापन में मांग की गई कि शिकायतकर्ता अश्वनी सिंह उर्फ आशुतोष पाण्डेय पुत्र रवींद्र सिंह की पृष्ठभूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं सनातन धर्म के सर्वाेच्च पद पर आसीन शंकराचार्य जी की मर्यादा का ध्यान रखते हुए उन पर हुई एफआईआर को वापस लिया जाए। ज्ञापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि शंकराचार्य मामले में भाजपा अपनी कार्यशैली से पूरी तरह नंगी हो गई है। आज जिस प्रकार से सनातन धर्म पर आघात किया गया है इसे देश की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि भाजपा द्वारा अब भाई-भाई को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी एक पूज्यनीय पद पर आसीन सनातन धर्म के धर्माचार्य हैं। उनके साथ ऐसी अशोभनीय कार्यवाही बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका के साथ खड़ी है। न्याय के लिए संघर्ष की हर सीमा तक जाएगी। ज्ञापन में संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, आशीष गौड़, माधुरी रावत, रंजीत मौर्य, मणि प्रकाश दुबे, देवी प्रकाश दुबे, राम नरेश महराज, राजीव लोचन निषाद, आरिफ खान, आदित्य श्रीवास्तव, अमरनाथ कैथल, विवेक मिश्रा, राजेंद्र लोधी, मनोज घायल, रिक्की सरदार, पप्पी राजपूत, पूनम द्विवेदी, कल्लू कोरी, कौशल कुमार शुक्ला, शकीला बानो, निजामुद्दीन, शब्बीर अहमद, उस्मान खान, निशा गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

17 ओवरलोड वाहनों का चालान, 1740700 रूपए अर्थदण्ड वसूला

– जिले में गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी – ओवरलोड वाहनों के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *