Breaking News

मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

– सीएम को भेजा ज्ञापन, निस्तारण की मांग
– प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते मजदूर संघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजते हुए सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु वर्मा की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सीएम को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि आशा कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, प्रोत्साहन राशि के स्थान पर मानदेय दिया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित कर मानदेय में वृद्धि की जाए, एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, जिला सहकारी बैंकों में सहायक महाप्रबंधक के पद का सृजन किया जाए, बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य समाप्त लागू किया जाए, वर्ष 2001 से पूर्व के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मृतक आश्रितों की नौकरी देने के आदेश का अनुपालन कराया जाए, निकायों में वर्षों से वाहन चालक का कार्य करने वाले सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चालक के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए, निकायों में पं0 दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना को लागू किया जाए, पटरी रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाए, ई-रिक्शा, आटो को स्टैण्ड दिया जाए, संविदा/निविदा सफाई कर्मचारियों को 18 हजार रूपए का वेतन दिया जाए, 108, 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शाामिल रहीं। जयशंकर गुप्ता, रामनरेश, रामकृपाल, देवनारायण मिश्र, विशाल मिश्रा, राजकुमार, सोनिका पटेल, सुमन देवी, प्रियंका कुशवाहा, पल्लवी सिंह, अभिषेक प्रजापति शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

ईदुल अजहा पर्व को लेकर ईदगाह को किया चकाचक

– चेयरमैन व सभासदों ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण – ईदगाह में सफाई व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *