Breaking News

युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष के पिता के निधन पर कांग्रेसियों ने शोक सभा कर व्यक्त किया दु:ख

 

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय अलीगंज में शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश दीक्षित के पिता का आकस्मिक निधन हो जाने पर शोक संवेदनाएं प्रकट की गईं। जिलाध्यक्ष ने दिवंगत देवीदयाल दीक्षित के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद कांग्रेस में आए और आजीवन एक सच्चे कांग्रेसी के रूप में काम किया। उनके निधन से कांग्रेस ने एक पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता खो दिया। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में मुमताज अली, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, कंट्रोल रूम प्रभारी बिलाल, पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष असद अल्वी, ओमप्रकाश तिवारी, श्यामू दीक्षित, अरविंद सिंह, त्रिभुवन समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *